आऊटसोर्स बना कमीशन का सबसे बड़ा उद्योग बिना निवेश के 94 लोगों को मिला 23 करोड़

Created on Tuesday, 03 September 2019 11:18
Written by Shail Samachar

शिमला/शैल। सरकार के सांख्यिकी विभाग के मुताबिक 31 मार्च 2018 को प्रदेश में पंजीकृत बेरोज़गार की संख्या 8,34,084 थी। 2017 में उद्योग विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के नीजि क्षेत्र में 1,58,000 लोगों को नौकरी प्राप्त थी। अब विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक रमेश धवाला के एक प्रश्न के उत्तर में आयी जानकारी के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में 31-7-2019 तक प्रदेश के प्राईवेट सैक्टर में 1,41,494 लोगों को रोज़गार मिला है। इसके मुताबिक 2016-17 में 34842, 2017-18 में 40141, 2018-19 में 49345 और 2019-20 में 31-7-2019 तक 17166 लोगों को नौकरी मिली है। धवाला के अतिरिक्त विधायक होशियार सिंह, राजेन्द्र राणा, विक्रमादित्य सिंह ने रोज़गार को लेकर सवाल पूछा था कि सरकारी और प्राईवेट क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में कितने लोगों को रोज़गार मिला है। इनके जवाब में कहा गया है कि सूचना एकत्रित की जा रही है।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह ने सवाल पूछा था कि सरकारी विभागों और उपक्रमों में आऊटसोर्स के माध्यम से कितने लोगों को नौकरी पर रखा गया है और क्या सरकार इनको नियमित करेगी या नही। इस प्रश्न के जवाब में कहा गया है कि प्रदेश में 12165 लोगों को आऊट सोर्स से नौकरी पर रखा गया है। इसमें यह भी जानकारी दी गयी है कि पिछले वर्ष लगभग 3000 कर्मचारी आऊटसोर्स पर रखे गये हैं। इन कर्मचारियों पर 153,19,80,030(एक सौ तिरेपन करोड़ उन्नीस लाख अस्सी हजार तीस रूपये) खर्च हो रहे हैं और इसमें से 130,10,21,806 (एक सौ तीस करोड़ दस लाख इक्कीस हजार आठ सौ छः रूपये) कर्मचारियों को दिये जा रहे हैं और 23,09,58,224 (तेइस करोड़ नौ लाख अठावन हजार दो सौ चैबीस रूपये) इन्हें काम पर रखने वाली कंपनीयां अपना कमीशन रख रही है। यह कर्मचारी 94 कंपनीयों के माध्यम से रखे गये हैं।
यदि सरकार द्वारा सदन में रखे गये आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के निजि क्षेत्रा में पिछले तीन वर्षों में 1,41,494 लोगों को नौकरी पर रखा गया है। पिछले तीन वर्षों में कितने उद्योग प्रदेश में आये हैं इसकी जानकारी भी धवाला के ही एक प्रश्न के उत्तर में दी गयी है उसके मुताबिक केवल 11 उद्योग आये हैं और यह भी अभी अनुमतियों की स्टेज पर हैं। अभी जो निवेश के लिये देश-विदेश में मीट किये गये हैं उन पर आये सवालों में एक जगह कहा गया है कि सूचना एकत्रित की जा रही है। दूसरी जगह कहा गया है कि एमओयू साईन नही हुआ है। स्वभाविक है कि नये प्रस्तावित निवेश में अभी तक किसी को नौकरी मिलने की कोई स्टेज नही हैं।
सांख्यिकी विभाग ने 2017-18 तक के जो आंकड़े जारी किये हैं उनमें 2005-06 से 2017-18 तक की स्थिति सामने रखी है। इसमें किस वर्ष कितने लोगों ने रोज़गार कार्यालयों में पंजीकरण करवाया कितने रिक्त स्थान नोटिफाई हुए। उनमें सरकार और प्राईवेट सैक्टर में कितने की प्लेसमैन्ट हुई यह सब दिया हुआ है। इसके मुताबिक 2005-06 से 2017-18 तक प्रदेश में सरकारी और प्राईवेट सैक्टर में एक लाख से भी कम लोगों को नौकरी मिली है। ऐसे में सवाल उठना स्वभाविक है कि सरकार द्वारा 2017 से 31-7-2019 तक प्राईवेट सैक्टर में 1,41,494 लोगों को रोज़गार मिलने के दावे के आंकड़ो की प्रमाणिकता पर कैसे विश्वास किया जा सकता है।
सरकार ने माना है कि आऊटसोर्स पर 12165 लोगों को नौकरी पर रखा गया है। यह लोग 94 कंपनीयों के माध्यम से रखे गये हैं और इन कंपनीयों को 23 करोड़ से अधिक का कमीशन दिया जा रहा है। स्मरणीय है कि आऊट सोर्स पर रखे गये कर्मचारियों ने वीरभद्र सरकार के दौरान उन्हें नियमित करने के लिये आन्दोलन किया था। इनके बारे में कोई स्थायी पाॅलिसी लाने की बात की गयी थी। उस समय 30,000 से ज्यादा कर्मचारी आऊटसोर्स के आधार पर रखे होने के आंकड़े सामने आये थे। इन कर्मचारियों के आन्दोलन के बाद सरकार ने एक पाॅलिसी जारी की थी उसमें इन्हें नियमित अवकाश आदि का लाभ दिया गया था। इसमें यह भी कहा गया था कि भविष्य में कोई भी विभाग वित्त विभाग की पूर्व अनुमति के बिना आऊटसोर्स पर कोई भर्ती नही करेगा। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार बदलने के बाद पिछली सरकार के दौरान रखे गये कर्मचारियों को हटाकर उनके स्थान पर यह 12165 लोग नये सिरे से रखे गये हैं? क्या इनके लिये वित्त विभाग से पूर्व अनुमति ली गयी है। इन लोगों को कितने समय के लिये रखा गया है? यदि सरकार के पास इनके लिये काम नियमित रूप से है तो फिर इन्हें नियमित रूप से ही नौकरी पर क्यों नही रखा गया है क्या आऊटसोर्स कुछ लोगों को केवल कमीशन देने का एक माध्यम बनाया गया है। आऊटसोर्स के नाम पंजीकृत कंपनीयां जब कमीशन ले रही हैं तो क्या यह अपने कर्मचारियों को उसके बदले में कोई लाभ भी दे रही है।

                       क्रम सं. आउटसोर्सिंग कम्पनियों का नाम एवं पता
1 National Institute of Electronic and Information Technology (NIELIT),
Hotel Cedarwood, Jakhu Road-Shimla-171001.
2 MD Utility Service, Pathania Niwas, Sector -2, New Shimla
3 Saraswati Dot Com, Pvt. Ltd. Kasumpti, Shimla-9
4 M/s Manas Mantra Outsourcing Pvt. Ltd., Set. No. 3, Shanti Niwas, Nr
Sanskrit College, Phagli, Shimla-4.
5 M/s HPESCO Security Service, MIIG-31, Housing Board Colony-
Hamirpur (H.P.)
6 Sky light Manpower & Hospitality Services, Dera Parol Tehsil
Bhoranj- Hamirpur (H.P.)
7 AP Securities Pvt. Ltd., 3rd Floor, Sharma Niwas, Opposite SBI Main
Bazar Kasumpti Shimla-9
8 The Ma Tolotama Bhawan Nirman & Hydro Power Coop-Society C,
VPO-Dualpur, Shastri Nagar, Kullu, H.P.
9 HP State Elect. Dev. Corp. Mehali, Shimla-03
10 M/s Shimla Cleanways, Sahibu Niwas, Sec-2, New Shimla-9
11 New Vision Commercial & Escort services, Ashirvaad Sadan, Mehli-
Shimla
12 M/S RK & Co. Ukhali, Hamirpur.
13 HP Ex-Serviceman Corporation-Hamirpur-01
14 NRTC Sec-1, Parvanoo, Solan, HP
15 M/s New Eagle services, Kamla Bhawan, Kachi Ghati, Below Saytam
Paradise Hotel, Kachi Ghati -Shimla, HP.
16 M/s Raj Kumar, Govt. Contractor, Vill-Ahen, PO Dhawal, Teh-
Sundernagar-Mandi
17 National & Tech. Consortium (NRTC), Industries Campus, Sector-01,
Parvanoo, Solan (H.P.)
18 National Tech. Research & Tech. Consortium-Parvanoo.
19 Vyas Infravyudalor Pvt. Ltd., Nr. Mahunag Temple, Tarna Hill Mandi.
20 M/s I L & FS Humana Resources, New Delhi
21 M/S Corporate Sector-II, New Shimla.
22 M/s B &V Consultancy Services, Near Labour Hostel, Lal Pani,
Shimla.
23 M/s Sohan Lal Lalpani, Shimla.
24 M/S Rainbow Enterprises, Hemant Lounge, Mashobra-2, Shimla.
25 M/s Mebric Security M-31 Housing Board Colony-Hamirpur-01
26 M/s Thakur Enterprises, Thakur Niwas, Lower Anji, Vikasnagar,
Kasumpti, Shimla-09
27 Shakti Enterprises, F123, sec-1, Manish Market, Pocket-2, Dwarka,
New Delhi
28 Trig Guard Force, the Retreat Phagly-Shimla-4
29 Rapid Security Force, Kamal Kuteer, Lower Chakkar Shimla-5
30 HP Electronics Vikas Nigam, Mehli-Shimla.
31 Himalyan Gyan Vigyan Smiti Shivalik Sadan, Engine Ghar Sanjouli.
32 Pradeep Kumar Contractor VPO Sudhedh Tehsil Shahpur, Kangra
33 S.M. Man Power Services Pvt. Ltd. H/o Wrd-7, Kupper, Joginder
Nagar-Mandi (HP)
34 Action Research & Training, Rajgarah, Sigmaur.
35 SM Men Power Services Pvt. Ltd-D/Shala, Kangra.
36 HPSEDC Ms. Rattan Imporium Secority Ser. Flat No-6 Aryan Deep
Nalswood Shimla
37 Sunrise Education Society, Plote No-1412, Ward-4, Nangale Road
Una, HP
38 Rudra Consultancy service Pvt. Ltd., Phase-III, New Shimla-
39 Him Security Placement Services MIG-31 Housing Board Colony
Hamirpur-01
40 Himachal Detective Security Service Shukuntla Cottage, Nr. Petrol
Pump, Chambaghat, Solan.
41 Sh. Rajesh Kumar, Govt. Contractor, man Power supplier, Vill-
Belehar, PO-Yol Cantt. Dharamshala, Distt. Kangra (H.P.)
42 Frontline (NCR) Business Solutions Pvt. Ltd, Branch office 3rd Floor
Thakur Villa, Jal Bhawan Centre Bank Kasumpti-Shimla
43 Shakti Committee Bharmaur, Distt- Bharmaur.
44 Vishal Mahila Mandal, Moh. Hatnalla District Chamba (H.P.)
45 Social Work and Dev. Association Kundlidhar Distt. Kangra.
46 Kamna Sanstha Sirmour, Nahan Distt-Sirmour.
47 S.D.C. Menpower Services, Shell Kunj, 1st Floor, Nr HIMFED, Build.
B.C.S., New Shimla-01
48 Hamirpur Outsourcing & Travel Agency Pvt. Ltd. Hamirpur.
49 M/s Corporate Care Middle Market Sect-02 New Shimla.
50 M/s Services Pvt. Ltd. H.P. SCO-I, FF, HIMUDA Complex, Sai Road
Baddi, Distt-Solan (HP) 1732205
51 Naresh Kumar, Govt Contractor Vill-Hahnu, PO-Bayala, The-
Sundernagar-Mandi.
52 Sh. Sanjeev Kumar & Sh. Bharat Lal, VPO Pangi, The- Kalpa,
Kinnaur.
53 National Info. Science Centre Services Instt. (NICSI)-Shimla
54 HP Voluntary Health Association, B-37, New Shimla-09.
55 Nehru Yuva Kendra, Dharamshala.
56 Distt. Literacy Society Kullu.
57 Ma Saraswati Society-Palmpur
58 Soft Solution, Shimla-09.
59 HIMTECH Education-Nahan.
60 HIM Productive Instt. of Education, Lakar Bazar- Shimla
61 HPIE, Shimla Zed Security Services, Dehradun
62 Maharishi Enterprises Near Civil Hospital Dehra, Kangra, HP
63 Ramesh Kumar Contractor, Ayurvedic Colony Dharamshala.
64 M/s Baldev Kumar, Surajkund Road, Kangra, Teh & Distt-Kangra.
65 M/s Chaitanya Enterprises, Tika Lehsar, VPO Yol Cantt, Teh-
Dharamshala, Kangra, HP
66 Shri Raj Kumar, House Keeping Contractor, B-7, Dev Niwas, Engine
Ghar, Sanjauli-Shimla
67 M/S A.B. Enterprises Flat No. 6, Block No. 12-A, HBC- Sanjauli,
Shimla-6
68 M/S J.K Enterprises Lakkar Bazar, Shimla
69 First Class Security Service (Personal) Limited, Delhi
70 Rita Contractor, Lower Arniala, PO Kotla Kalaamb, District Una.
71 M/S Arun Sharma Contractor- Rajgarh
72 M/S Universal Training and research Institute, Sanjouli Shimla
73 M/s Jagmohan Vill & P.O Charna Distt. Sirmour.
74 M/S Kuldeep Kumar Sharma V. Sajoo P.O Piploo Tehsil Dharampur
75 M/S Suresh Sharma P.O Jaladi Tehsil Nadaun Distt Hamirpur
76 M/S Bhadur Ram Vill &P.O Jia Tehsil Palampur Distt. Kangra.
77 M/S Vigilant Howk 186 Defence Colony P.O Jandwal Distt
Pathankot (PB)
78 M/S Dharamshala Electrical works D/Shala
79 Sh. Partap Chand Vill Samoga PO Manjeer Distt. Chamba
80 Baldev Ram Govt Cont. Vill Luj Tehsil Pangi Distt. Chamba
81 Sh. Kedar Nath Govt. Contractor Vill. Malhiat Tehsil Pangi Distt.
Chamba
82 M/S Sharma Light House HO Dehar Tehsil Sundernagar Distt.
Mandi.
83 M/S Electronics and industrial institute Shimla
84 Jan Kalyan Seva Sansthan, Nerwa.
85 M/S First Grade Security service Private Limited Shimla
86 M/S Maya Enterprises VPO Toni Devi Distt Hamirpur
87 M/S Pawan Kumar Govt. Contractor Tahliwal-Una
88 M/S Anju Sharma and Sons VPO Rakkar Distt Kangra
89 The Director Society for Social Uplift though Rural Action, Jagit
Nagar, Tech Kasauli, Solan
90 Manav Sewa Sansthan Berthin Distt. Bilaspur.
91 M/S S.M Man power Service Private Kangra
92 Rudra XI consultancy Services Pvt. Ltd. Janki Dass Buid. Property
No. 3 The Mall Road, Shimla
93 The Chairman, Dev Bhumi Vikas Pasishad Kullu (H.P.)
94 EG Source Sol. Pvt. Ltd- Rajindra Palance,New Delhi.