Friday, 02 October 2026
Blue Red Green
Home देश सोशल मूवमेंट Cong-BJP की पहल से लोकपाल पास: अन्ना

Cong-BJP की पहल से लोकपाल पास: अन्ना

रालेगण सिद्धि।। लोकसभा में लोकपाल बिल को दोबारा मंजूरी मिलने के बाद रालेगण सिद्धि में जश्न का माहौल है। नौ दिन तक लोकपाल बिल पारित कराने को लेकर अनशन पर रहे अन्ना हजारे ने आज इसे तोड़ा है।

अन्ना ने इस मौके पर कहा कि मैं सलेक्ट कमेटी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने जनता की अपेक्षा के अनुरूप इस बिल को बनाया। उन्होंने रालेगण परिवार और मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

हजारे ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी की पहल से यह बिल पास हुआ है। राज्यसभा और लोकसभा के सपा को छोड़कर सभी सांसदों को अन्ना ने प्रणाम कहा।

अन्ना आगे बोले कि सांसदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में सशक्त कानून बनाने में मदद की है। अब भ्रष्टाचार को 50 फीसदी ब्रेक लगेगा। इस लोकपाल से गरीब लोगों को न्याय मिलेगा।

देश की जनता लोकपाल बिल चाहती थी। भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला यह पहला कानून है। यह अगले चुनाव की आचार संहिता से पहले यह लागू हो जाए।

अन्ना ने यह भी कहा कि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा। कानून पर ठीक से अमल जरूरी है। कानून के अमल पर नजर रखने के लिए एक समिति की जरूरत है और इसके लिए पैसे की जरूरत है इसलिए लोग आगे आकर दान दें।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search