Wednesday, 30 September 2026
Blue Red Green
Home देश राज्य की जेलों से 600 कैदी फरार

राज्य की जेलों से 600 कैदी फरार

 

पथिक संवाददाता

नागपुर, 20 दिसंबर : राज्य के विभिन्न कारागृहों से 600 कैदी फरार हो चुके हैं. उनमें से 72 कैदियों को पकड़ने में सफलता मिली है. विभिन्न कारागृहों में कैदियों की निगरानी के 555 सीसीटीवी कैमेरे लगाए गए हैं. इन कारागृहों में 252 और कैमरे लगाए जाएंगे तथा कैदियों की देखभाल के लिए 563 नए पद बनाए गए हैं, उनपर जल्द ही बहाली पूरी की जाएगी. यह जानकारी कल विधानसभा में गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल ने दी.

भाजपा सदस्य गिरीश बापट के प्रश्न के जवाब में भी पाटिल ने कहा कि अभिनेता संजय दत्त येरवड़ा जेल में हैं उन्हें कोई विशेष सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है.

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search