Friday, 02 October 2026
Blue Red Green
Home देश पोलिटिकल

ऐसे वादे न करें, जो पूरा न हो सकें: PM

नई दिल्ली।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि हमें लोगों से ऐसे वादे नहीं करने चाहिए, जो पूरे न हो सकें। दरअसल दिल्ली में बड़े चुनावी वादे कर दूसरे नंबर पर आई आम आदमी पार्टी पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इशारों−इशारों में निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक में कहा कि हमें लोगों से ऐसे वादे नहीं करने चाहिए, जो पूरे न हो सकें। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा है कि हमें ऐसे दलों द्वारा किए जा रहे अव्यावहारिक वादे नहीं करने चाहिए।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं, जिन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार से अपने सांसदों को मायूस या निराश न होने का कहा है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों को पूरे मन से लोकसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा है।

सोनिया ने कहा कि हमने काफी काम किया, लेकिन अपनी उपलब्धियों का उचित तरीके से प्रचार नहीं कर पाने के कारण हम विधानसभा चुनाव हार गए।

US ने अपने राजनयिकों के लिए सुरक्षा मांगी

वाशिंगटन।। अमेरिका में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी और उसके साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर भारत द्वारा उठाए गए कई कदमों के बाद अमेरिका ने भारत से अपील की कि वह विएना संधि के सिद्धांतों को कायम रखे और भारत में तैनात अमेरिकी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अमेरिकी विदेश विभाग की उप-प्रवक्ता मैरी हर्फ ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने उच्च स्तर पर भारत सरकार को अपनी उम्मीदों से अवगत कराया है कि भारत विएना संधि के तहत राजनयिक संबंधों तथा वाणिज्य दूत संबंधों को लेकर अपने सभी दायित्वों को निभाना जारी रखे।

हर्फ ने कहा, हम भारत के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे कि हमारे राजनयिकों और वाणिज्य दूत अधिकारियों को पूर्ण अधिकार और सुरक्षा मुहैया हो।

हमारे प्रतिष्ठानों की रक्षा सुरक्षा हो..हम इस पर भारतीयों के साथ काम करते रहेंगे। वह देवयानी खोबरागडे के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिकों के कुछ विशेषाधिकार छीने जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं।

हर्फ ने दावा किया कि भारत सरकार को सितंबर में खोबरागडे के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े के आरोपों के बारे में सूचित कर दिया गया था।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, विदेश विभाग ने भारतीय दूतावास को सितंबर में एक भारतीय नागरिक द्वारा न्यूयॉर्क में तैनात भारत की उप-महावाणिज्य दूत के बारे में लगाए गए आरोपों के बारे में लिखित में सूचित कर दिया था। हर्फ ने कहा कि अमेरिका अपने प्रतिष्ठानों की उचित सुरक्षा के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी इस मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

वहीं देवयानी के वकील डेनियल एन अर्शहाक ने कहा, अपने राजनयिक दर्जे के कारण डॉ देवयानी को मुकदमे से छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा, यह पूरा अभियोजन फैसले में बेहद गंभीर भूल को दर्शाता है और यह अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल की शर्मनाक असफलता है।

उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि मामले को जल्द राजनयिक और भारतीय तथा अमेरिकी सरकार के उच्चतर स्तर के प्राधिकार द्वारा हल कर लिया जाएगा और एक गलत अभियोजन जारी रखना हमारे देशों के बीच आपसी हितों के लिए ठीक नहीं होगा।

अमेरिकी प्रशासन की ओर खोब्रागडे के साथ हुए सलूक पर अर्शहाक ने कहा कि उनकी बेटी के स्कूल के सामने सड़क पर गिरफ्तारी और कपड़े उतारकर तलाशी लेने की कोई वजह ही नहीं है।

भारत सख्त, US राजनयिकों से Id मांगा

नई दिल्ली।। अमेरिका में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी की घटना का असर दोनों देशों के रिश्तों पर दिखने लगा है। भारत ने देश में मौजूद सभी अमेरिकी राजनयिकों को अपना ID-Card जमा कराने का आदेश दिया है।

इधर, भारतीय राजनयिक के साथ न्यूयॉर्क में हुए गलत व्यवहार के विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और बीजेपी नेता नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दल से मिलने से इनकार कर दिया था। इससे पहले वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने भी अपना विरोध दर्ज कराया था।

दरअसल, न्यूयॉर्क में तैनात भारतीय काउंसलेट की अधिकारी देवयानी खोबरागडे को अपनी नौकरानी के वीजा के लिए फर्जी दस्तावेज देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी की गई थी उस पर भारत सरकार ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

इससे पहले खबरें आई थीं कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे की गिरफ्तारी के समय कड़ी तलाशी (कपड़े उतारकर) ली गई थी और उसे नशेड़ियों के साथ जेल में रखा गया था।

Subcategories

  • Modules

    Media ImageModules are small blocks of content that can be displayed in positions on a web page. The menus on this site are displayed in modules. The core of Joomla! includes 17 separate modules ranging from login to search to random images. Each module has a name that starts mod_ but when it displays it has a title. In the descriptions in this section, the titles are the same as the names.

  • Templates

    Media ImageTemplates give your site its look and feel. They determine layout, colors, type faces, graphics and other aspects of design that make your site unique. Your installation of Joomla comes prepackaged with three front end templates and two backend templates. Help

Facebook



  Search