Thursday, 16 April 2026
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

देश की तस्वीर बदल देंगे: राहुल गांधी

नई दिल्ली।। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार की वाहवाही करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने AICC की बैठक में कहा कि विपक्ष आरोप लगाता है कि कांग्रेस से देश को बर्बाद कर दिया है, लेकिन हकीकत ये नहीं है वो देश को गुमराह कर रहे हैं।

पिछले 10 सालों में काफी विकास हुआ है, सरकार ने देश की जनता को कई अधिकार दिए हैं। सरकार ने 14 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, उनकी रोजी–रोटी का व्यवस्था किया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी सरकार फिर से सत्ता में आई तो अगले पांच साल में वो देश की तस्वीर बदल देंगे। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी तक कर देंगे, वो खुद आगे जनता की लड़ाई लड़ेंगे। जनता की राय से घोषणापत्र बनाई जाएगी। युवाओं को राजनीति से जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं से पूछकर उम्मीदवार तय करेंगे।

विपक्ष पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि विपक्ष काम कम मार्केटिंग ज्यादा करते हैं। वो चमक-दमक के पीछे भागते हैं। विपक्ष की पार्टियां ऐसी मार्केटिंग कर रही हैं कि वो गंजों को कंघी बेच रही हैं। बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो मार्केटिंग में एक कदम आगे हैं, ये गंजे लोगों का हेयरकटिंग करने में जुटी है।

बीजेपी पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस को खत्म करना आसान नहीं है क्योंकि ये कोई संगठन नहीं है, ये एक सोच है, ये देश की जनता की सोच है। और इसे मिटाने की चाह रखने वाले खुद मिट जाएंगे। विपक्ष को इतिहास की जानकारी नहीं है कुछ भी आरोप लगाते हैं।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook