Thursday, 18 September 2025
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

सोलन नगर निगम उप-चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के खिलाफ जनता का रोष

शिमला/शैल। सोलन नगर निगम के वार्ड संख्या 5 के उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरदीप पांजा ने शानदार जीत प्राप्त की है। अमरदीप पांजा ने कुल 524 वोट प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी पुनीत नारंग को 240 वोट मिले। इस चुनाव में 2 वोट नोटा के लिए डाले गये। भाजपा की इस जीत को क्षेत्र में पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। सोलन नगर निगम के इस उप-चुनाव में जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।
भाजपा प्रत्याशी अमरदीप पांजा की इस जीत पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया।
बिंदल ने कहा भाजपा की यह शानदार जीत वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा फतवा है, हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री लगातार इस वार्ड ने घर घर जा रहे थे उसके बावजूद भी सरकार को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को कांग्रेस से दो गुना से अधिक वोट प्राप्त हुए, यह सीधा सीधा जनता का वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट है, सरकार की झूठी गारंटी, जनता पर बोझ के खिलाफ वोट है।
जयराम ठाकुर ने कहा की वर्तन सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है और उसके प्रति जनता का रोष इस मतदान में साफ दिखाई दे रहा है। सोलन में वार्ड नंबर 5 की जीत के लिए जनता का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search