Friday, 19 September 2025
Blue Red Green
Home देश स्कालरसिप घोटाले में 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

ShareThis for Joomla!

स्कालरसिप घोटाले में 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

शिमला/शैल। प्रदेश के बहुचर्चित स्कालरसिप घोटाले में सी बी आई ने बारह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। बारह लोगों में 6 लोग उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारी /कर्मचारी हैं जबकि पांच लोग उना स्थित के सी ग्रुप आॅफ इन्सटीटयूशन और एक सैन्ट्रल  बैंक आफ इण्डिया नवांशहर के कैशियर सुरेन्द्र पाल सिंह है। शिक्षा विभाग के लोग है अरविन्द राज्टा, श्रीमति माला मैहता, श्री राम शर्मा, सुरेन्द्र मोहन कंवर, अशोक कुमार और वीरेन्द्र कुमार। के सी ग्रेप के श्री मति सरोज शर्मा, डा बी एस सन्धू, हितेश गांधी, प्रेम पाल गांधी और श्री मति किरण चौधरी शामिल है।
समरणीय है कि सी बी आई ने इस मामले में 7 मई 2019 को मामला दर्ज किया था इससे पहले राज्य पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में प्रदेश से बाहर के भी कई संस्थानों पर घपले के आरोप है। शुरू में इस घपले का आकार 250 करोड़ होने की चर्चाएं रही थी। जबकि यह मामला अब 500 करोड़ से भी अधिक होने की सम्भावना जताई जा रही है। इसमें निजी शिक्षण सस्थानों के अतिरिक्त कई सरकारी सस्थानों के भी संलिप्त होने की सम्भावना जताई जा रही है। और माना जा रहा है कि अभी कई आरोप पत्र इसमें दायर हो सकते है।    

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search