Friday, 05 June 2026
Blue Red Green
Home देश

ShareThis for Joomla!

कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही एमएसपी के लिए वैधानिक प्रावधान क्यों नही

एमएसपी की प्रक्रिया को समझना होगा
जब दूसरे उद्योगपति अपने उत्पादों की कीमतें स्वयं तय करते हैं तो किसान के लिए एमएसपी का विरोध क्यों

 शिमला/शैल। प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को संसद के अगले सत्र में वापस लेने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही आंदोलनरत किसानों से घर वापस जाने की अपील की है। परंतु किसानों ने अभी घर वापसी जाने से यह कहकर इंकार कर दिया है कि वह इस घोषणा पर अमल होने तक इंतजार करेंगे। इसी के साथ किसानों ने एम एस पी का वैधानिक प्रावधान किये जाने की भी मांग की है। स्मरणीय है कि केंद्र सरकार ने 10 जुलाई 2013 को पत्र संख्या F.No.-6-3/2012-FEB-ES(VOl-11) के माध्यम से एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि सरकार ने फसलों की खरीद करने के लिए कम से कम समर्थन मूल्य जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार की एजेंसियां काम करेंगी और खरीद जारी रखेंगी। इसमें एफसीआई हर प्रकार के अनाज की खरीद करेगी नाफेड, सीडब्ल्यूसी, एनसीसीएफ तथा एसएफएसी दालों और तेल वाले बीजों की खरीदेंगी। नाफेड को कपास खरीदने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इन विवादित कृषि कानूनों के आने से यह सारी व्यवस्था तहस महस हो गयी। इस आंदोलन के दौरान भी सरकार यह दावा करती रही की एमएसपी को हटाया नहीं गया है। परंतु व्यवहार में यह कहीं पर भी दिखाई नहीं दिया। इसलिए आज किसान इसका वैधानिक प्रावधान किये जाने की मांग कर रहे हैं।

एमएसपी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का परिणाम है और लंबे समय से इस आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग चली आ रही है। 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने भी यह वायदा किया था की चुनाव जीतने के बाद कुर्सी पर बैठते ही पहला काम वह इस रिपोर्ट को लागू करने का करेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि सरकार ने 1964 में एक एग्रीकल्चर प्राइसिंग कमीशन बनाया था और इसकी डयूटी लगाई थी की किसान की हर फसल का विक्रय मूल्य तय किया जाये। इस कमीशन नें यह मूल्य तय करते समय किसान की लागत का ध्यान नहीं रखा। इसके लिए 1985 में एक नया एग्रीकल्चर लागत और कीमत कमीशन बनाया गया। इस कमीशन को कीमतें तय करने के लिए 12 बिंदु दिए गये जिनमें एक पैदावार की लागत दो पैदावार के लिए प्रयोग की गई वस्तुओं के मूल्य में बदलाव तीन लागत और पैदावार की कीमतों में संतुलन चार बाजार के झुकाव 5 डिमांड और सप्लाई 6 फसलों का आपसी संतुलन सात तय की जाने वाली कीमत का उद्योग पर असर 8 कीमत का लोगों पर बोझ 9 आम कीमतों पर असर 10 अंतरराष्ट्रीय कीमतों की स्थिति 11 किसान द्वारा दी गई और वसूल की गई कीमत का संतुलन 12 बाजारी कीमतों पर सब्सिडीज का असर। लेकिन इन बिंदुओं को देखने से पता चलता है कि इनमें 4, 5, 7, 9, 10 और 12 का किसान के साथ कोई ताल्लुक नहीं है। इस तरह कीमतें तय करने का नतीजा यह निकला कि किसान का लागत मूल्य एमएसपी से ज्यादा आया। पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित किसानों की एक याचिका में इस आश्य के सारे दस्तावेज आ चुके हैं। जिनके मुताबिक लागत और एमएसपी में 300 से लेकर 400 रूपये तक का फर्क है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य का अर्थ है कि कम से कम यह कीमत तो मिलनी ही चाहिए। सरकार इसको तीन तरह से तय करती है। A 2 पहले नंबर पर वह लागत जो किसान ने खेत जोतने, बीजने, बीज, तेल और मशीनों के किराये के लिए अपने पास से खर्च की।
A2+FL यानी A2 में फैमिली लेबर इसमें नकद खर्च के अतिरिक्त परिवार द्वारा की गई मेहनत जोड़ी जाती है। C2 यानी कॉम्प्रिहैंसिव कास्ट (व्यापक लागत) नकद किया खर्च जमा पारिवारिक मेहनत जमा जमीन का ठेका किराया या जमीन की कीमत पर बनता ब्याज आदि।
लेकिन सरकार A2 को गिन कर ही एमएसपी का ऐलान करती है। कभी इसमें फैमिली लेबर जोड़ लेती है लेकिन C2 देने को बिल्कुल तैयार नहीं होती। जबकि स्वामीनाथन कमीशन ने C2+ 50% देने की सिफारिश की है। इस परिप्रेक्ष में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि जब सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने का ऐलान कर दिया है तो अब एमएसपी पर भी किसान प्रतिनिधियों से चर्चा करके इसे तय करने के मानक पर सहमति बनाकर इसके लिए वैधानिक प्रावधान कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि आज केवल किसान ही ऐसा उत्पादक है जिस की उपज की कीमत दूसरे निर्धारित करते हैं जबकि अन्य सभी उत्पादक अपने उत्पाद की कीमत स्वंय तय करते हैं।

हिमाचल में भी गुजरात घटने की संभावनाएं बढ़ी

शिमला/शैल। उपचुनावों के परिणाम आने के बाद अभी तक हार के कारण की समीक्षा के लिये कोई मंथन बैठक नहीं हुई है। किसी तरह की कोई रिपोर्ट न तो प्रदेश से भेजी गयी है और ना ही केंद्र ने कोई रिपोर्ट तलब की है। इस आशय के जितने भी समाचार अब तक सामने आये हैं वह प्रदेश में ही प्लान हुए और यही तक सीमित रहे। यह स्वीकार है प्रदेश के एक बड़े नेता का। अभी तक नेतृत्व के प्रशन को लेकर केंद्र की ओर से कोई अधिकारिक ब्यान नहीं आया है और ना ही मुख्यमंत्री की ओर से ही ऐसा कोई ठोस एक्शन सामने आया है जिससे यह संदेश जाता कि नेतृत्व को लेकर हाईकमान के स्तर पर कोई प्रश्न ही नहीं है। लेकिन जिस हाईकमान ने गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड में बिना किसी सार्वजनिक कारण से नेतृत्व परिवर्तन करके सबको चौंका दिया था आज वही हाईकमान प्रदेश के चारों उपचुनाव हार जाने और एक में तो पार्टी उम्मीदवार की जमानत भी ना बच पाने के बावजूद यहां नेतृत्व के प्रशन को कैसे टाल देगी। विश्लेषकों का मानना है कि इस समय भाजपा के सामने अगले वर्ष के शुरू में होने वाले पांच राज्यों के चुनावों का प्रश्न सबसे बड़ा और अहम है। इसी के कारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोई प्रस्ताव तक पारित नहीं किया गया। फिर यह भी एक संयोग है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं। बंगाल चुनावों में मिली हार की जिम्मेदारी संगठन या सरकार किसी के भी नाम नहीं लगाई जा सकी है क्योंकि सभी की भूमिकाएं बराबर रही हैं। लेकिन हिमाचल के उपचुनावों में मिली हार की पहली जिम्मेदारी न चाहते हुए भी नड्डा पर आ जाती है। क्योंकि टिकट वितरण की सारी जिम्मेदारी उस समय नड्डा पर आ गयी जब चेतन बरागटा ने यह आरोप लगाया कि प्रदेश नेतृत्व तो उनके पक्ष में था और हाईकमान ने उनका टिकट काटा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट सही उम्मीदवारों को न दिये जाने का आरोप लगा है और प्रदेश नेतृत्व ने इस पर कोई खण्डन तक जारी नही किया।
यही नहीं जब कांग्रेस में कन्हैया कुमार शामिल हुए थे और यह मुद्दा बना था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की हत्या नहीं होनी चाहिये बल्कि उसे ताकतवर बनाया जाना चाहिये तब शान्ता कुमार ने इसका समर्थन किया था। शान्ता कुमार ने अपनी आत्मकथा में भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के जो आरोप लगाये हैं उन आरोपों का केंद्र सरकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कोई खण्डन तक नहीं आया है। आने वाले दिनों में शान्ता कुमार और उनकी आत्मकथा कांग्रेस के बड़े हथियार बन जायेंगे यह तय है। शान्ता कुमार का आशीर्वाद नड्डा और जयराम के लिए कितना और किस हद तक का है इसे प्रदेश का हर आदमी जानता है। इस पृष्ठभूमि के साथ जब शान्ता कुमार इन उपचुनावों के लिये स्टार प्रचारक बनाये गये तो समझा जा सकता है कि इसका क्या प्रभाव पड़ा होगा।
इस समय प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में यही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होगा या यह सवाल अब खत्म हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह प्रश्न अपनी जगह खड़ा है क्योंकि हाईकमान की ओर से अभी तक ऐसा कोई ब्यान नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। इन उपचुनावों में करीब सभी मंत्रियों की जिम्मेदारीयां लगी थी। प्रदेश के बीस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ है जिसमें केवल मण्डी के आठ क्षेत्रों में ही भाजपा को बढ़त मिली है बारह चुनाव क्षेत्रों में पार्टी हारी है। मण्डी में भी इसलिये जीत मिली की मुख्यमंत्री इसी जिले से हैं और अभी एक वर्ष सरकार रहनी है। परंतु अब बारह क्षेत्रों में हार से यही स्पष्ट संदेश जाता है कि आगे सरकार नहीं बन पायेगी। इस हार का असर मण्डी पर भी पड़ेगा यह तय है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि एक दो मंत्रियों पर गाज गिराने से कुछ लाभ नहीं होगा बल्कि ऐसे लोग कल को विद्रोही बनकर और नुकसान करेंगे। ऐसी स्थिति में नेता सहित पूरे मंत्रिमंडल को ही गुजरात की तर्ज पर बदल कर ही नया संदेश दिया जा सकेगा। यह माना जा रहा है कि हर दिन जनता में सरकार की छवि खराब होती जा रही है। क्योंकि इन परिणामों के बाद जो कुछ चण्डीगढ़ में घटा है और उसको लेकर जिस तरह की चर्चाएं उठ रही हैं उससे यह नुकसान लगातार बढ़ता जायेगा यह तय है। फिर नड्डा- शान्ता ने भी नेतृत्व और हार को लेकर कोई ब्यान नहीं दिया है। इनकी खामोशी को भी अलग तरह से देखा जा रहा है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा तक नहीं हुई हिमाचल और राजस्थान पर

शिमला/शैल। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर प्रदेश के हर राजनेता की निगाहें लगी हुई थी। माना जा रहा था कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्रा और अन्य नेताओं के साथ चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा होगी। परंतु बैठक में हिमाचल और राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया। हाईकमान द्वारा प्रदेश का जिक्र तक ना किये जाने से नेता लोग परेशान हो गये हैं। जो लोग संघ भाजपा की कार्यशैली से परिचित हैं वह जानते हैं कि ऐसे मामलों में संबंधित राज्य के नेताओं से विचार विमर्श की कोई बड़ी प्रथा नहीं है। राज्य के बारे में सारा फीडबैक संघ के माध्यम से लिया जाता है। संघ के निर्देशों पर ही नेतृत्व को लेकर फैसले किये जाते हैं। हिमाचल में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं लंबे समय से चली आ रही हैं। लेकिन शायद नड्डा का गृह राज्य होने के कारण यह सवाल टलता रहा। अब जब सरकार चारों उपचुनाव हार गई है तब इससे बड़ा परिणाम और कुछ हो नहीं सकता है। वर्तमान नेतृत्व से सत्ता में वापसी करने की उम्मीद करना अपने को ही अंधेरे में रखना होगा। बल्कि सम्मानजनक हार की उम्मीद भी अपने को झुठलाना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री जिन सलाहकारों में घिर गये हैं उनके कब्जे से बाहर निकलना उनके बस में नहीं रह गया है।
ऐसी वस्तुस्थिति में हाईकमान के पास भी कोई ज्यादा विकल्प नहीं है। लोकसभा में प्रदेश की कुल चार सीटें जिनको केंद्र की सरकार बनने -बनाने में कोई बड़ा योगदान नहीं माना जाता। इसलिये प्रदेश को उसी के हाल पर भी छोड़ा जा सकता है। यदि केंद्र में सरकार बनाने में एक -एक सीट का भी योगदान होने के सिद्धांत को माना जाये तो हाईकमान को प्रदेश को लेकर कोई फैसला अभी लेना आवश्यक हो जायेगा। क्योंकि हिमाचल की यह हार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन चुकी है। क्योंकि कुछ न्यूज़ साईट्स ने जयराम ठाकुर के महंगाई के ब्यान को केंद्र के खिलाफ बगावत तक करार दे दिया है। वैसे इस बैठक में हिमाचल का नाम तक ना लिये जाने को कुछ विश्लेषक यह मान रहे हैं कि नेतृत्व को लेकर फैसला लिया जा चुका है और इसी माह में घोषित हो जायेगा। क्योंकि हाईकमान के सामने कांग्रेस द्वारा यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने की घोषणा ने भी कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। भाजपा के पास इस समय किसी भी राज्य में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

More Articles...

  1. भ्रष्टाचार उजागर करने पर मंत्री पद खो चुके शांता भी आये चुनाव प्रचार में
  2. कारगिल के गिर्द केन्द्रित होता मण्डी का उपचुनाव और जबाव मांगते कुछ सवाल
  3. अमरेन्द्र के हटने के बाद ही क्यों उठे चन्नी और सिद्धू पर सवाल
  4. क्या अब अवैध निर्माणों के खिलाफ कारवाई कर पायेगी सरकार
  5. क्या निजि विश्वविद्यालयों पर लैण्ड सिंलिग एक्ट लागू नही होता
  6. एन जी टी ने सरकार के आवेदनों को अस्वीकारा-सचिवालय में नही बन सकेगी लिफ्ट
  7. प्राईवेट सैक्टर के स्टोरों में 20% जगह बागवानों के लिये रखने की शर्त पर अमल क्यों नहीं
  8. टीकाकरण में पहले स्थान पर और कोविड के नाम पर ही टाले गये उपचुनाव
  9. टिकैत के आने से किसान आन्दोलन ने लिया प्रदेश में आकार
  10. विवादित कृषि कानूनो का परिणाम है सेब की कीमतों का कम होना
  11. अनुराग को मिले जन समर्थन से नेतृत्व को लेकर फिर उठी चर्चाए
  12. विद्युत परियोजनाओं के भविष्य पर किन्नौर त्रासदी से उठे सवाल
  13. क्या अनुराग ठाकुर सरकार की असफलताओं पर आर्शीवाद मांगेंगे
  14. समग्र शिक्षा अभियान परियोजना में पुस्तक खरीद पर लगे करोड़ों का घपला होने के आरोप
  15. ममता ने जांच आयोग गठित करके चला मास्टर स्ट्रोक-मोदी के विकल्प हुए सीमित
  16. मोदी को हिटलर से भी ज्यादा घातक मानने वाले पूर्व एसीएस पर जयराम सरकार की मेहरबानी चर्चा में
  17. पूर्व डीजीपी आई डी भण्डारी हुए ‘‘ आप’’ में शामिल राजनीतिक पारी की करेंगे शुरूआत
  18. एससी एसटी और ओबीसी के छात्रों के तीन वर्षों से नहीं मिली छात्रवृति
  19. जब चुनावों से पहले ही वरिष्ठ अधिकारी केन्द्र में जाने के प्रयासों में लग जायें तो...
  20. क्या मीडिया को गोदी मीडिया होने से बचा पायेंगे अनुराग ठाकुर

Subcategories

  • लीगल
  • सोशल मूवमेंट
  • आपदा
  • पोलिटिकल

    The Joomla! content management system lets you create webpages of various types using extensions. There are 5 basic types of extensions: components, modules, templates, languages, and plugins. Your website includes the extensions you need to create a basic website in English, but thousands of additional extensions of all types are available. The Joomla! Extensions Directory is the largest directory of Joomla! extensions.

  • शिक्षा

    We search the whole countryside for the best fruit growers.

    You can let each supplier have a page that he or she can edit. To see this in action you will need to create a users who is in the suppliers group.  
    Create one page in the growers category for that user and make that supplier the author of the page.  That user will be able to edit his or her page.

    This illustrates the use of the Edit Own permission.

  • पर्यावरण

Facebook



  Search